फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला जवाब, कही बड़ी बात

Sat, 15 Mar 2025 07:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कयास लगाए जा रहे थे किंग कोहली वनडे से संन्यास का एलान कर देंगे। हालांकि, अब उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि वह अभी संन्यास के विषय में नहीं सोच रहे हैं। वह खेल का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। दिग्गज खिलाड़ी ने बताया कि वह अभी संन्यास के विषय में नहीं सोच रहे हैं। वह खेल का लुत्फ उठा रहे हैं और उनके अंदर की 'प्रतिस्पर्धात्मक प्रवृत्ति' पूरी तरह बरकरार है। बता दें कि, हाल ही में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कयास लगाए जा रहे थे किंग कोहली वनडे से संन्यास का एलान कर देंगे। हालांकि, अब उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Virat Kohli: ओलंपिक 2028 में विराट करेंगे संन्यास से वापसी? कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहा- गोल्ड जीतेंगे तो..
Trending Videos

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में थे कोहली 
कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने पांच मैचों में 54.50 के औसत से 218 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सस्ते में आउट हुए। कोहली ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 84 रन बनाए और भारत को खिताबी मैच में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

वनडे से संन्यास पर बात करते हुए अनुभवी बल्लेबाज ने कहा- 'घबराइए मत। मैं कोई घोषणा नहीं कर रहा हूं। अभी तक सब कुछ ठीक है। मुझे अभी भी गेम खेलना पसंद है।'

द्रविड़ की ये सलाह आई काम
इस दौरान विराट ने बताया कि उन्होंने अपने संन्यास को लेकर पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से चर्चा की थी। उन्होंने कहा- 'आप जानते हैं कि प्रतिस्पर्धी प्रवृत्ति आपको (रिटायरमेंट के सवाल का) जवाब खोजने की अनुमति नहीं देती है। इस बारे में मेरी राहुल द्रविड़ के साथ बहुत ही दिलचस्प बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि आपको हमेशा खुद से जुड़े रहना चाहिए। अपने जीवन में आप कहां हैं, इसका पता लगाएं और इसका जवाब इतना आसान नहीं है। हो सकता है कि आप एक बुरे दौर से गुजर रहे हों और आपको लगे कि अब यही है। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन फिर जब समय आएगा तो मेरी प्रतिस्पर्धी प्रवृत्ति मुझे इसे स्वीकार करने की अनुमति नहीं देगी। शायद एक और महीना।
शायद छह और महीने। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया संतुलन है। अपने जीवन के इस समय में मैं बहुत खुश महसूस कर रहा हूं।'

आईपीएल में खेलते दिखेंगे कोहली
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब दाएं हाथ के बल्लेबाज आईपीएल में खेलेंगे। वह शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कैंप से जुड़ गए। कोहली की नजरें अब आईपीएल में जलवा बिखेरने पर हैं। कोहली चाहेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी की फॉर्म आईपीएल में भी बरकरार रहे। कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनकी नजरें ऑरेंज कैप के साथ ही पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर होगी।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार विराट कोहली, आरसीबी टीम से जुड़े; फ्रेंचाइजी ने साझा किया पोस्ट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें