फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत के पास विराट कोहली-रोहित शर्मा के रूप में वर्तमान युग के दो महान बल्लेबाज'

Tue, 02 Jun 2020 11:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित-विराट - फोटो : BCCI
प्रत्येक क्रिकेट युग में कुछ विशेष जोड़ियों होती हैं जो अपनी खास छाप छोड़ती हैं और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्तमान समय में भारत के लिए इसी तरह की जोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
कोहली और रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलकर 35,930 रन बनाए हैं और संगकारा को लगता है कि इस जोड़ी का वही प्रभाव है जो नब्बे के दशक के आखिर में और 2000 के दशक के शुरू में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का हुआ करता था।
विज्ञापन

3 of 7
कुमार संगाकारा
संगकारा ने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' कार्यक्रम में कहा, 'विराट और रोहित में कुछ खास है। यह सही है कि नियम बदल गए हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में रन बनाना आसान हो गया है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी जितनी अधिक क्रिकेट खेलते हैं उसमें यह आसान नहीं है।'

4 of 7
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
संगकारा को लगता है कि कोहली और रोहित इसलिए भी सम्मान के हकदार हैं क्योंकि पूर्व के खिलाड़ी नियमित तौर पर तीन प्रारूपों में नहीं खेलते थे। उन्होंने कहा, 'इसलिए मुझे लगता है कि आपको रोहित और विराट के प्रति बहुत सम्मान होना चाहिए, लेकिन यह पूर्व के खिलाड़ियों के लिए भी है, जिन्होंने तब कड़ी मेहनत की थी।'
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter
संगकारा ने कहा, 'प्रत्येक युग में कुछ विशेष छाप छोड़ने वाली जोड़ियां होती है और वर्तमान समय में भारत के लिए निश्चित तौर पर विराट और रोहित की जोड़ी ऐसी है। संगकारा ने उस जमाने को याद किया कि द्रविड़ और गांगुली खेला करते थे जो कोहली और रोहित की तरह अपनी तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज होने के बावजूद विध्वंसक भी थे।
विज्ञापन

6 of 7
राहुल द्रविड़-सौरव गांगुली - फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'अगर आप राहुल और दादा पर गौर करो तो वे दोनों परंपरागत बल्लेबाज थे। वे खूबसूरत शॉट खेलते थे और तकनीकी तौर पर बहुत अच्छे थे। द्रविड़ कुछ अधिक थे, लेकिन इस तरह की दर और सटीक बल्लेबाजी के साथ दूसरी टीमों को नुकसान पहुंचाने की उनकी क्षमता की वास्तव में प्रशंसा की जानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट-रोहित - फोटो : social media
संगकारा ने कहा, 'अगर आप आज के खेल पर गौर करो तो भारत के पास दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं विराट और रोहित जो परंपरागत क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन जो खेल के प्रत्येक प्रारूप में विध्वंसक हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें