फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Ranking: कोहली की बादशाहत बरकरार, गेंदबाजों में जडेजा टॉप भारतीय

Wed, 24 Jul 2019 08:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को जारी की गई आईसीसी की ताजा टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना नंबर एक स्थान कायम रखा है। भारतीय टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। कोहली के कुल 922 अंक हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 913 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं और भारत के ही चेतेश्वर पुजारा के 881 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। 

भारत पहले नंबर पर टीम रैंकिंग की बात करें भारत पहले स्थान पर है और इसके बाद दूसरे स्थान पर न्यू जीलैंड और दक्षिण अफ्रीका तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलिंग के टॉप 10 में दो भारतीय टेस्ट गेंदबाजों की भारत करें तो दो भारतीय गेंदबाज टॉप 10 में शामिल हैं। रविंद्र जडेजा छठे और रविचंद्रन अश्विन 10वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरे स्थान पर हैं। एंडरसन और पहले स्थान पर काबिज पैट कमिंस के बीच 16 अंकों का फासला है। 

तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा हैं। ऑलराउंडर्स की बात करें तो भारत के जडेजा तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर पहले और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें