विराट कोहली ने गत रविवार को अपना 29 वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पर दुनियाभर से मिली बधाइयों पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर साथियों का भी शुक्रिया अदा किया। उनके साथी खिलाड़ी और बल्ल्लेबाज केएल राहुल ने जब उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह अपने शानदार खेल से बल्लेबाजी को इतना आसान नहीं बनाए, क्या वह इस पर रोक लगा सकते हैं तो विराट कोहली ने बहुत लाजवाब ढंग से जवाब दिया। उनकी यह स्टाइल आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से मिलती जुलती रही।
Happy Birthday Legend @imVkohli 🍾
Can you please stop making Batting look so easy?! 😄#HappyBirthdayVirat pic.twitter.com/JtFS64CFZe
— K L Rahul (@klrahul11) November 5, 2017
कोहली ने राहुल से कहा, शुक्रिया भाई, ' मुझे जो करना है वह मैं करता हूं।' ठीक इसी तरह का जवाब रघुराम राजन ने संवाददाताओं को दिया था। राजन ने जब आरबीआई की रेपो रेट में आधी फीसदी की कटौती कर दी तो रेपो दर चार साल के न्यूनतम स्तर 6.75 फीसदी के स्तर पर चली गई। मीडिया में राजन को सांता क्लास सहित अन्य उपमाएं दी गई। लेकिन उन्होंने बड़े ही रोबीले अंदाज में जवाब दिया कि मेरा नाम रघुराम राजन है। मुझे जो करना है वह मैं करता हूं।
Thanks Bru ✌️ I just do what I do! 😊
— Virat Kohli (@imVkohli) November 6, 2017