फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल पुराने लम्हे को विराट ने किया याद, विलियमसन को बताया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Thu, 02 Jan 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट-केन - फोटो : सोशल मीडिया
अंडर 19 विश्व कप 2008 में भले ही कप्तान विराट कोहली का बोलबाला रहा हो, लेकिन भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को उस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार दिया। कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम को सेमीफाइनल में हराया था।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
उस टीम में रविंद्र जडेजा, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे खिलाड़ी भी थे। कोहली ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, 'मुझे याद है जब केन के खिलाफ खेला था। वह टीम में सबसे अलग था और उसका बल्लेबाजी कौशल भी सबसे जुदा था। उस समय केन के अलावा स्टीव स्मिथ भी अपनी टीम के लिए खेल रहे थे।'
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'आईसीसी अंडर 19 विश्व कप मेरे करियर का अहम पड़ाव था। इससे हमें आगे बढ़ने के लिए अच्छी नींव मिली। मेरे दिल और दिमाग में इसकी खास जगह है।'
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
कोहली जहां 2008 विश्व कप के सितारे थे, वहीं 2010 में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जो रूट जैसे सितारे उभरे। स्टोक्स ने भारत के खिलाफ एक मैच में 88 गेंद में छह छक्कों के साथ 100 रन बनाये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें