रेटिंग अंक के मामले में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में डॉन ब्रैडमैन (961), स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), जैक होब्स (942), रिकी पोंटिंग (942), पीटर मे (941), गैरी सोबर्स, क्लाइड वालकोट, विवियन रिचर्ड्स और कुमार संगकारा (सभी 938 अंक) शामिल हैं।
चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान के साथ भारत के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जबकि ट्रेंटब्रिज में उपयोगी योगदान के बाद अजिंक्य रहाणे (चार स्थान के फायदे से 19वें स्थान पर), शिखर धवन (चार स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर) और आलराउंडर हार्दिक पंड्या (आठ स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर) की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले पंड्या गेंदबाजी रैंकिंग में 23 स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह भी आठ स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 37वें स्थान पर हैं।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में 106 रन बनाने वाले जोस बटलर को बल्लेबाजी रैंकिंग में 22 स्थान का फायदा हुआ है और वह 47वें स्थान पर हैं। दूसरी पारी में नाबाद 33 रन बनाने वाले इंग्लैंड के आदिल राशिद आठ स्थान के फायदे से 116वें पायदान पर हैं।
रशीद ने मैच में चार विकेट चटकाए और वह गेंदबाजी रैंकिंग में भी चार स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मैच में चार विकेट चटकाने वाले क्रिस वोक्स भी एक स्थान आगे बढ़कर 31वें पायदान पर हैं।