आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं कोहली
कोहली फिलहाल आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। कोहली ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपने करियर को लेकर बात की और विश्व कप जीतने की इच्छा जताई। वनडे विश्व कप का आयोजन 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगा। कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने करियर के अगले बड़े लक्ष्य के बारे में बात कर रहे हैं। कोहली ने वायरल वीडियो में कहा, मेरा अगला बड़ा कदम? मुझे नहीं पता, शायद मैं अगला विश्व कप 2027 जीतने की कोशिश करूंगा।
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya-Jasmin Walia: हार्दिक और जैस्मिन को लेकर अटकलें तेज, मुंबई टीम की बस में नजर आईं, देखें वीडियो
इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद ट्रॉफी नहीं जीत पाने का कोहली को काफी मलाल हुआ था और उन्होंने मैच के बाद बात भी नहीं की थी। इसके बाद से फैंस के बीच यह कयास लगने लगे कि क्या रोहित शर्मा और कोहली की जोड़ी अगला विश्व कप खेलेगी? हालांकि, लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद इन दोनों के लिए 2027 विश्व कप के लिए रास्ते साफ हो गए हैं। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अच्छी फॉर्म में दिख थे और उन्होंने पाकिस्तान तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी पारियां खेली थी।