फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार फुटबॉलर ने निभाया वादा, विराट कोहली को दिया शानदार तोहफा

Wed, 29 Jun 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
यूरो कप का रोमांच अपने चरम पर हैं। इंग्लैंड और स्पेन जैसे बड़े नाम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारत में क्रिकेट के अलावा फुटबॉल भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस खेल में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ रही है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और स्टाइल आइकॉन विराट कोहली का फुटबॉल प्रेम किसी से नहीं छिपा। जहां विराट एक भारतीय क्लब के सह-मालिक हैं, तो वहीं वो छुट्टियों के दौरान फुटब़ॉल देखना और खेलना पसंद करते हैं।

कोहली के फैन सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं हैं। जर्मनी के स्टार मिडफिल्डर टोनी क्रूस भी कोहली के फैंस में शामिल हैं। अपनी टीम को यूरो कप 2016 जिताने के लिए उत्सुक क्रूस ने विराट के किया अपना वादा पूरा कर दिया। विराट भी जर्मन फुटबॉल टीम के बड़े फैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को मिला शानदार तोहफा

विराट कोहली - फोटो : twitter
2016 यूरो कप से पहले ही विराट ने कहा था कि वो इस बार जर्मनी की टीम का साथ देंगे। कोहली ने जर्मनी की जर्सी पहन कर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाली, जिसका नंबर 18 था। कोहली इसी नंबर की जर्सी पहन कर इंडिया के लिए खेलते हैं। इस जर्सी को देख कर क्रूस ने कोहली को एक खास तोहफा देने का वादा किया।

26 साल के इस मिड फील्डर ने कोहली को साइन की हुई एक टी-शर्ट गिफ्ट है। इस गिफ्ट को पाकर कोहली ने कुछ यूँ अपनी खुशी बयान की –

Thank You @ToniKroos
Sending a present for you as well. All The Best for the quarters 😎 #FirstNeverFollows #Euro16 pic.twitter.com/DPcY3sYpFn— Virat Kohli (@imVkohli) 27 June 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें