फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka: 'पार्टी में दो ड्रिंक हो गई तो...', विराट ने पीने की आदतों का किया खुलासा; अनुष्का रह गईं हैरान

Mon, 27 Mar 2023 03:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

विराट कोहली शरीर को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि विराट पहले ड्रिंक भी करते थे। इसका खुलासा उन्होंने खुद अनुष्का शर्मा के सामने किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा समय में सबसे फिट खिलाड़ियों में एक हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर कोहली ने फिटनेस को लेकर भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। वह शरीर को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि विराट पहले ड्रिंक भी करते थे। इसका खुलासा उन्होंने खुद अनुष्का शर्मा के सामने किया है।
विज्ञापन


इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवॉर्ड समारोह के दौरान कोहली ने एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं। इस दौरान दोनों ने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। कोहली ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी जवानी के हर पल का आनंद लिया है और वह खाने के बड़े शौकीन थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फिटनेस पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले वह पार्टी में खूब मजे किया करते थे। इस दौरान ड्रिंक लेकर वह डांस भी करते थे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली से पूछा गया था यह सवाल
रैपिड-फायर राउंड के दौरान कोहली और अनुष्का से पूछा गया, ''कौन डांस फ्लोर पर धमाल मचाता है?'' इस पर अनुष्का ने कोहली की ओर इशारा किया। इस पर विराट हैरान रह गए और उन्होंने अनुष्का की ओर देखकर कहा, ''क्या मैं डांस फ्लोर पर धमाल मचाता हूं?'' इसके बाद कोहली ने पुराने दिनों की एक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वह कैसे पार्टियों में मस्ती करते थे।

''मुझे किसी की परवाह नहीं होती थी''
कोहली ने कहा, ''मैं अब और नहीं पीता हूं, लेकिन पहले पार्टी में घुसने के बाद अगर दो ड्रिंक हो जाती तो फिर हां। मतलब फिर तो ऐसा होता था कि लोग मुझे वहां नहीं देखना चाहते थे। दो-तीन ड्रिंक के बाद तब मुझे किसी की परवाह नहीं होती थी। हालांकि, अब ऐसा बिल्कुल नहीं होता। यह पुराने दिनों की बात हो गई।'' विराट के इस जवाब को सुनकर अनुष्का शर्मा हैरान रह गईं और उनकी हंसी भी निकल गई।
विज्ञापन

विराट कोहली टैटू - फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी कैंप में विराट
कोहली इस समय बेंगलुरु में हैं। वह अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ आगामी सीजन की तैयारी में जुटे हैं।  फ्रेंचाइजी ने रविवार को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट आयोजित किया। इस दौरान आरसीबी ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की। कार्यक्रम में आरसीबी के दो पूर्व दिग्गज क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स मौजूद थे। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें