टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली के सितारे बुलंदियों पर हैं। उन्होंने अपना दिया वादा अभी तक पूरा कर दिखाया है। रविवार को उनके वादे का अंतिम चरण हैं।
जी हां बात हो रही है, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट सीरीज की। वनडे सीरीज में 4-0 से पिछड़ने के बाद कोहली ने बतौर भारतीय खिलाड़ी वादा किया था कि आगे के सभी मैच टीम इंडिया ही जीतेगी। जिसे अभी तक उन्होंने पूरा कर दिखाया। रविवार को आखिरी टी-20 मैच में टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने उतरेगी।
जब भारतीय टीम ने लगातार चौथा वनडे हारा था तब टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा था टी-20 सीरीज आने दो तस्वीर बदल देंगे। भारत की रन मशीन विराट कोहली बल्ले ही नहीं बात से भी धनी हैं। कहा तो करके भी दिखाया। वादा कोहली का रहा हो लेकिन प्रयास तो पूरी टीम का है और यह टीम प्रयासों का नतीजा है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मुकाबले में 27 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।