फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: लंदन में जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, लॉर्ड्स में अभ्यास के दौरान प्रशंसकों से मिले; तस्वीरें

Sat, 23 Aug 2025 11:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। वह अगला वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 19 अक्तूबर को होगी। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसमें कप्तान रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। दोनों दिग्गजों ने इस दौरे के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों लंदन में हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें उन्हें लॉर्ड्स में जमकर पसीना बहाते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्हें प्रशंसकों से भी मुलाकात करते देखा गया। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे कोहली
टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। वह अगला वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 19 अक्तूबर को होगी। इस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसमें कप्तान रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। दोनों दिग्गजों ने इस दौरे के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

'जब तक खेलूंगा...शेर की तरह खेलूंगा'
हाल ही में उत्तर प्रदेश के दाएं हाथ के बल्लेबाड स्वास्तिक चिकारा ने विराट कोहली के क्रिकेट के भविष्य को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि जब आईपीएल के दौरान उनकी कोहली से मुलाकात हुई थी, तब अनुभवी बल्लेबाज ने अपने भविष्य को लेकर क्या कहा था। चिकारा ने रेवस्पोर्ट्स से चर्चा के दौरान कहा,  'विराट भैया ने कहा था जब तक क्रिकेट खेलूंगा, जब तक मैं पूरा फिट हूं। ये इम्पैक्ट प्लेयर की तरह नहीं खेलूंगा। मैं शेर की तरह खेलूंगा। मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करूंगा और फिर बल्लेबाजी करूंगा। जिस दिन मुझे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना होगा, मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें