फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Instagram: विराट कोहली को याद आए इरफान खान, लिखा- फेम की चाहत एक बीमारी, इससे दूर होना चाहता हूं

Sun, 08 Jan 2023 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इरफान खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि फेम की चाहत एक बीमारी है और वह चाहते हैं कि एक दिन उन्हें इससे छुटकारा मिल जाए। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के महान क्रिकेटरों की सूची में शामिल हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद विराट कोहली आराम कर रहे हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। इस सीरीज से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी लगाई हैं, जिनको लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


विराट ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फोटो के साथ लिखा कि उन्हें फेम पाने की बीमारी से छुटकारा चाहिए। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स का भी एक वीडियो शेयर किया। 

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इरफान की फोटो के साथ लिखा "प्रसिद्धि की चाहत एक बीमारी है और एक दिन मैं इस बीमारी से मुक्त होना चाहूंगा। जहां प्रसिद्धि मायने नहीं रखती। जहां सिर्फ जीवन का अनुभव करना और ठीक होना ही काफी है।"
विज्ञापन


ir2uukog

वहीं कोहली ने टॉम हैंक्स का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कह रहे हैं "काश मुझे पता होता कि 'यह भी बीत जाएगा'। आपको अभी बुरा लग रहा है? आपको गुस्सा आ रहा है? आपको गुस्सा आ रहा है? यह भी गुजर जाएगा। आपको बहुत अच्छा लग रहा है। आपको ऐसा लगता है, आप सभी जवाब जानते हैं। आपको ऐसा लगता है।"

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी क्यों लगाई हैं, ये तो अब तक साफ नहीं है, लेकिन इस वजह से उनके फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा की थीं।

क्रिकेट के मैदान पर कोहली के जल्द ही अपने बाकी साथियों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इस सीरीज का पहला मैच 10 जनवरी को होगा। सिर्फ कोहली ही नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज भी इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें