फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2017: दिल के बाद विराट कोहली की DP में भी बसीं अनुष्का शर्मा

Fri, 14 Apr 2017 10:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को मैदान में वापसी की। रांची टेस्ट में चोटिल होने के बाद से कोहली मैदान पर नहीं उतरे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के अलावा आईपीएल के पहले 3 मैच में भी बाहर बैठना पड़ा। मगर शुक्रवार को कोहली ने मैदान पर वापसी की और 47 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम मैच जीतने में असफल रही।
विज्ञापन


मगर, मैदान में वापसी करने के बाद कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उनके रिश्ते जग जाहिर हैं। खास बात यह कि विराट के दिल में समाने के बाद अनुष्का ने उनके इंस्टाग्राम एकाउंट के डीपी (डिस्पले पिक्चर) में भी जगह बना ली है। विराट ने अनुष्का के साथ वाली अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को डीपी बनाया है। विराट के ऐसा करते ही दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


हाल ही में अनुष्का शर्मा विराट ले मिलने बंगलूरू पहुंची थी। इसके अलावा इस कपल ने वेलेनटाइंस डे, दीवाली और न्यू ईयर भी साथ में मनाया था। बीच में दोनों के सगाई और शादी की खबरें भी सामने आईं थीं, जिन्हें दोनों ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें