फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में इकलौते भारतीय, जानिए सबसे रईस कौन

Wed, 12 Jun 2019 08:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ताजा सूची में विराट कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 83वें पायदान पर मौजूद कप्तान कोहली की कमाई पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। 2017 की सूची में वह 89वें पायदान पर थे। अगली स्लाइड में जानिए साल 2018 में उन्होंने कितनी कमाई की।

विज्ञापन

2 of 6
फोर्ब्स के मुताबिक 29 वर्षीय विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ से ज्यादा (1,60,93,20,000) की कमाई की। जिसमें उन्होंने 4 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) सैलेरी से, तो 20 मिलियन डॉलर (लगभग 134 करोड़ रुपए) एंडोर्समेंट के जरिए कमाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
साल 2017 में आई लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नम्बर थे जबकि इस बार बॉक्सिंग चैम्पियन फ्लॉयड मेवेदर सबसे अमीर खिलाड़ी बने। सात साल में चौथी बार सबसे अमीर खिलाड़ी बनने वाले मेवेदर ने कोनर मैक्ग्रेगर के खिलाफ मैच से 275 मिलियन डॉलर कमाए थे, जिसके बाद ही वह रोनाल्डो से नम्बर वन की कुर्सी छिन पाए।

4 of 6
- फोटो : twitter
रोनाल्डो पिछले दो साल से सबसे अमीर खिलाड़ियों में पहले स्थान पर थे, लेकिन इस साल रोनाल्डो (108 मिलियन डॉलर) फिसलकर तीसरे नम्बर पर आ गए हैं। दूसरे नम्बर पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। मेसी ने इस साल 111 मिलियन डॉलर की कमाई की।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
हैरानी की बात ये है कि दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में एक भी महिला नहीं है। हालांकि साल 2017 में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 51वें पायदान पर पहुंचकर एकमात्र रईस महिला खिलाड़ी बनी थी। गोल्फर टाईगर वुड्स 16वें नंबर पर हैं। टेनिस स्टार्स की बात करें तो रोजर फेडरर 7वें स्थान पर तो रफेल नडाल 20वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 20 सबसे अमीर खिलाड़ी

6 of 6
  1. फ्लॉयड मेवेदर
  2. लियोनेल मेसी
  3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  4. कोनोर मैकग्रेगर
  5. नेमार
  6. लिब्रॉन जेम्स
  7. रोजर फेडरर
  8. स्टीफन करी
  9. मैट रयान
  10. मैथ्यू स्टेफोर्ड
  11. केविन ड्यूरेंट
  12. लुईस हैमिल्टन
  13. रसेल वेस्टब्रूक
  14. जेम्स हार्डन
  15. केनलो अल्वारेज
  16. टाईगर वुड्स
  17. ड्र्यू ब्रेस
  18. सब्सटियन विटल
  19. डैरेक कार
  20. राफेल नडाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें