फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरपेक्स 2012 की टीम में चुने गए कोहली

Tue, 01 Jan 2013 06:12 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के नए स्टार विराट कोहली के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गया है। कोहली को फेयरपैक्स मीडिया टीम-2012 की अंतिम एकादश में खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार विराट कोहली एकलौते भारतीय हैं जिन्हें फेयरपैक्स मीडिया टीम-2012 में शामिल किया गया है। कोहली के अलावा विश्व के चार दूसरे देशों के खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के फैफ डू प्लेसिस, ऑस्ट्रेलिया के माईकल क्लार्क, दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलेंडर और इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक को शामिल किया गया है। इनके अलावा इस सूची में माइकल हसी मैट प्रायर, ग्रीम स्वान, पीटर सिडल, डेल स्टेन, जिमी एंडरसन और रंगना हेरात के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें