फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes India 100: अनुष्का से शादी के बाद बढ़ा कोहली का कद, घटी कमाई

Sat, 23 Dec 2017 03:36 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगातार सफलता की सिढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं। एक के बाद एक सफलता उनके कदम चूम रही है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी के बंधन में बंधने वाले कोहली का जलवा अब मैदान के बाहर फोर्ब्स 2017 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी दिखाई दे रहा है। फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है और इसमें कोहली का नाम तीसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन


इस लिस्ट में बॉलीवुड के खान सलमान खान लगातार दूसरे साल पहले नंबर हैं। वहीं, शाहरुख खान दूसरे और चौथे नंबर पर अक्षय कुमार हैं। खिलाड़ियों की बात की जाए तो टॉप 10 में सचिन तेंदुलकर पांचवें और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 8वें नंबर पर हैं। 

फोर्ब्स की वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक,  साल 2017 में सलमान ने 232.83 करोड़ की कमाई की। वहीं, शाहरुख ने 170.50 करोड़ कमाए। इसके अलावा विराट कोहली की इस साल कमाई 100.72 करोड़ रुपए रही है। हालांकि पिछले साल कोहली की कमाई 134.44 करोड़ रुपए रही थी, इस लिहाज से उनकी कमाई में 32.72 करोड़ रुपए की गिरावट हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः VIDEO: अपने इस देवर के साथ जमकर थिरकीं भाभी अनुष्का, टीम इंडिया का है मेंबर

अन्य खिलाड़ियों की कमाई पर नजर डालें तो सचिन तेंदुलकर 82.5 करोड़, धोनी की 63.77 करोड़, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु 57.25 करोड़ रुपए के साथ 13वें स्थान पर हैं। सिंधु की कमाई में इस साल जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। 2016 में उनकी कमाई 3.42 करोड़ रुपए ही थी। 
विज्ञापन


बता दें कि फोर्ब्स ने इस लिस्ट को बनाते वक्त इन खिलाड़ियों को विज्ञापनों के जरिये होने वाली कमाई और उनकी लोकप्रियता के आधार पर आंका गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें