फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारुख-अनुष्का चायवाले विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी

Sun, 01 Dec 2019 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का-फारूख - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ी है। विराट ने शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम क्यों चयनकर्ताओं के साथ जोड़ा जाता है? उन्होंने कहा कि इस मामले में अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था। बता दें कि हाल में इंजीनियर ने कहा था कि इंग्लैंड में वर्ल्ड कप के दौरान अनुष्का ने चयनकर्ताओं को चाय परोसा था।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
दरअसल, इंजीनियर एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय चयन समिति को मिकी माउस चयन समिति कहा था। उन्होंने चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया था कि वर्ल्ड कप के दौरान चयनकर्ता विराट की पत्नी अनुष्का की जरूरतों को पूरा कर रहे थे। एक अंग्रेजी समाचार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अनुष्का को चाय पिला रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
कोहली ने 'इंडिया टुडे' के एक कार्यक्रम में कहा, 'वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिए आई थी और फैमिली बाक्स व चयनकर्ता बाक्स अलग था और उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आईं।' उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर हैं और जब लोग उनका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो, लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो।'

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
हालांकि, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने फारूख इंजीनियर के आरोपों पर पलटवार करते हुए ट्विटर पर लंबा पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कई आरोपों पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि हर बार लोग बेवजह उनका नाम अपने फायदे के लिए उछालते हैं। वे पिछले 11 सालों से फेक और गलत खबरों पर चुप ही रही हैं, और कभी इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी है और ये असरदार तरीका भी है लेकिन इस बार मैं इसलिए जवाब दे रही हूं क्योंकि चुप रहने पर लोग उसे आपकी कमजोरी समझने लगते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
अनुष्का के इस पोस्ट के बाद भारत के 81 वर्षीय पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने अपनी 'कप ऑफ टी' टिप्पणी को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से माफी मांगी थी। एक टीवी इंटरव्यू में खुद का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने यह टिप्पणी केवल एक मजाक के तौर पर की थी। इस दौरान फारुख ने अनुष्का की तारीफ करते हुए उन्हें एक प्यारी लड़की बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें