फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली पर एंडरसन का एक और वार, बोले- 'शानदार नहीं किस्मत के धनी हैं टीम इंडिया के कप्तान'

Sat, 04 Aug 2018 02:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat and anderson
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि ऐसा नहीं है विराट कोहली को आउट नहीं किया जा सकता। वह क्रीज पर इसलिए लंबे समय तक टिक सके क्योंकि उनके साथी खिलाड़ियों ने स्लिप में खराब क्षेत्ररक्षण से भारतीय कप्तान को कई मौके दिए मौका दिया।

विज्ञापन


पहले टेस्ट के तीसरे दिन सबसे सफल तेज गेंदबाज एंडरसन और कोहली के बीच जबर्दस्त लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान भारतीय कप्तान का कैच डेविड मलान ने दो बार छोड़ दिया जब वह 21 और 51 रन पर थे। इसके बाद कोहली ने 149 रन की पारी खेली और दूसरी पारी में 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

भारत ने दूसरे पारी में पांच विकेट पर 110 रन बना लिए हैं और उन्हें पहला टेस्ट जीतने के लिये 84 रन की दरकार है। एंडरसन ने अपनी टीम के खराब क्षेत्ररक्षण की बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड को कोहली जैसे बल्लेबाज के खिलाफ मौकों को गंवाना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


एंडरसन ने बीती रात कहा, 'मैंने अभी तक कोहली के खिलाफ इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की है, पहली पारी में उन्होंने कई बार गेंद पर बल्ला छुआया था। मैं उन्हें 20 रन पर आउट कर सकता था इसलिये हम उनके शानदार होने की बात नहीं कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें