फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के भारत छोड़ो बयान पर विश्वनाथ आनंद का बयान, बोले- वो भावुक हो गया और नियंत्रण खो बैठा

Mon, 12 Nov 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बीते दिनों सोशल मीडिया पर दिए एक बयान के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली जमकर विवादों में घिर गए थे। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था। अब इस बारे में पांच बार के पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने भी अपनी राय रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विश्वनाथन आनंद की माने तो सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक के लिए ‘भारत से चले जाओ’ टिप्पणी करने के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली भावुक हो गए और नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Pintrest
भारत के महान खिलाड़ियों में से एक आनंद ने यहां टाटा स्टील शतरंज के इतर पीटीआई से कहा, ‘मुझे लगता है कि उसने नियंत्रण खो दिया। वह थोड़ा भावुक हो गया और उसने वह बोल दिया जो सबसे पहले उसके दिमाग में आया।’

4 of 7
उन्होंने कहा, ‘इसी रवैये के साथ वह सहज है। खेल में आपको सभी तरह के चरित्र मिलते हैं और यह वह चरित्र है जो उसके सबसे अनुकूल है।’ दिग्गज शतरंज खिलाड़ी आनंद ने हालांकि कहा कि इस मामले पर पहले ही काफी कुछ लिखा जा चुका है और बेहतर है कि इस बारे में अधिक नहीं बोला जाए।
विज्ञापन

5 of 7
आनंद ने कहा, ‘शायद कोहली कमजोर लम्हे में घिर गया या वह अपने सर्वश्रेष्ठ मूड में नहीं था। यह मेरा नजरिया है। इसके बाद उसने नियंत्रण खो दिया।’ आनंद ने कहा कि भावुक हो जाना स्वाभाविक है और कभी कभी वह भी नियंत्रण खो देते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : डेमो
उन्होंने कहा, ‘लोग भावुक होते हैं और कभी-कभी नियंत्रण खो देते हैं। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है फिर भले ही मैच इसे छिपाने में अधिक सफल रहा हूं। लेकिन ऐसा लम्हा भी आता है जब आप पर भावनाएं हावी हो जाती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बताते चलें कि फैंस ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कोहली को जरूरत से अधिक तवज्जो देने की बात कही थी जिस पर भारतीय कप्तान ने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि आपको भारत में रहना चाहिए।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें