फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: शादी करने जा रहा विराट का एक और साथी, नहीं खेल पाएगा IPL का उद्घाटन मैच

Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : @IPL
विज्ञापन

आईपीएल 2021 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले मैच में एडम जाम्पा की कमी खलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लेग स्पिनर जाम्पा आरसीबी के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलियाई टीम के निदेशक माइक हेसन ने दी है। हेसन के मुताबिक एडम जाम्पा शादी करने जा रहे हैं जिसके चलते वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। 

विज्ञापन

माइक हेसन ने ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में कहा एडम जाम्पा अपने विवाह के कारण आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल का उद्घाटन मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में होगा। 

एडम जाम्पा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अहम गेंदबाज हैं। वह अपनी लेग स्पिन के जरिए अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुटाने का माद्दा रखते हैं। जाम्पा पिछले तीन साल से आईपीएल खेल रहे हैं। वह अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 14 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में जाम्पा के नाम 21 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन


वहीं अगर एडम जाम्पा के टी-20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने इस फार्मट के तहत 173 मैच खेले हैं। इन 173 टी-20 मैचों में जाम्पा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 विकेट लिए हैं। बीते साल आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया। इस आईपीएल में एडम जाम्पा ने सिर्फ तीन मैच खेले जिनमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें