फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया बन सकती है नंबर वन, पहला मैच 17 सितंबर को 

Thu, 07 Sep 2017 02:37 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : india today
विज्ञापन
श्रीलंका को हराने के बाद अब टीम इं‌डिया घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में पांच वन डे और तीन टी-20 मैच खेलेगी। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है। वह विश्व में दूसरे नंबर की टीम है। दक्षिण अफ्रीका पहले नंबर पर काबिज है। टीम इंडिया फिलहाल रैंकिंग में तीसरे नंबर पर चल रही है।
विज्ञापन

नंबर वन बनने का मौका

क्रिकेट (ऑस्ट्रेलिया) - फोटो : ESPN
अगर टीम इंडिया वन डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वह रैंकिंग में नंबर वन हो सकती है। अभी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से महज कुछ दशमलव अंकों से ही पीछे है। श्रीलंका में विराट कोहली की लीडरशिप में टीम इंडिया ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी है। लिहाजा उम्मीद है कि आगामी सीरीज में कंगारुओं को हराकर टीम इंडिया नंबर वन बन सकती है। 

पहला वन डे 17 सितंबर को

विराट धोनी - फोटो : SELF
ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा 27 दिनों का है।  पहला वन डे चेन्नई में 17 सितंबर को खेला जाएगा। 21 सितंबर को कोलकाता में दूसरा तथा 24 सितंबर को इंदौर में तीसरा वन डे खेला जाएगा। 28 सितंबर को चौथा वन डे बेंगलुरू में होगा। सीरीज का पांचवां और अंतिम वन डे नागपुर में 1 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 
विज्ञापन

तीन टी-20 मैच होंगे

धोनी और मनीष पांडे
टी-20 सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। 10 अक्टूबर को दूसरा मैच गुवाहाटी में होगा। सीरीज का अंतिम मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में आयोजित होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें