इसी कड़ी में विराट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। बीएमडब्लू और मर्सिडीज कारों में चलने वाले विराट कोहली इस बार अपने पर्स को लेकर खबरों में हैं।
दरअसल कप्तान विराट कोहली अपनी जेब में जो पर्स रखते हैं, उसकी कीमत करीब 82 हजार रुपये है। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे महंगे पर्स रखने वाले खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं।
ए ग्रेड खिलाड़ियों की लिस्ट में आने वाले विराट मैच फीस के तौर पर तो मोटी रकम लेते ही हैं, साथ ही वह विज्ञापनों से भी अच्छा खासा कमा लेते हैं। यहां तक कि अपने बैट पर एमआरएफ का लोगो चिपकाने के लिए भी वह काफी रुपये लेते हैं।
गाड़ी, पर्स और आउटफिट के शौकीन विराट घर या बंगले के मामले में भी पीछे नहीं है। वैसे तो उनका पुश्तैनी घर दिल्ली में है, लेकिन गुरुग्राम में उन्होंने 80 करोड़ रुपये का बंगला भी खरीदा है। 10 हजार स्क्वायर फीट में बना 80 करोड़ का यह बंगला बेहद आलीशान है।