फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत शर्मा और शिखर धवन खेल सकते हैं रणजी ट्रॉफी, विराट कोहली भी दिल्ली टीम में शामिल

Tue, 26 Nov 2019 02:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कप्तान विराट कोहली, इशांत शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत सहित भारतीय टीम के खिलाड़ियों को सोमवार को मंगलवार से यहां शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी शिविर के लिए दिल्ली के 30 संभावित खिलाड़ियों में शामिल किया गया।

विज्ञापन


रणजी ट्राफी नौ दिसंबर से शुरू होगी जिसमें दिल्ली का पहला मुकाबला केरल से होगा। कोहली के भारतीय टीम के साथ व्यस्त रहने के कारण टूर्नामेंट में खेलने की संभावना नहीं है, लेकिन सभी प्रारूपों में नहीं खेलने वाले धवन और इशांत जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के साथ व्यस्त नहीं होने पर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पंत की टेस्ट टीम में अंतिम एकादश में जगह पक्की नहीं है और वह भी टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसलिए उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी गई। भारतीय टीम में शामिल रहे नवदीप सैनी भी संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा है।
विज्ञापन


संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: विराट कोहली, शिखर धवन, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, कुंवर बिधुड़ी, जोंटी सिद्धू, नितीश राणा, शिवम शर्मा, विकास टोकस, प्रांशु विजयरण, ध्रुव शौरी, विकास मिश्रा, तेजस बरोका, मनन शर्मा, सुबोध भाटी, हितेन दलाल, शिवांक वशिष्ठ, अनुज रावत, सिमरजीत सिंह, करण डागर, कुणाल चंदेला, कुलवंत खेजरोलिया, ललित यादव, गौरव कुमार, राजेश शर्मा, हिम्मत सिंह, कुलदीप यादव, पवन सुयाल, क्षितिज शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें