हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के उस सुपरस्टार की, जो पिछले तीन वनडे में लगातार फ्लॉप रहा है और खामियाजे के रुप में टीम को तीनों बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। यह सुपरस्टार और कोई नहीं टीम इंडिया में वनडे टीम के उपकप्तान विराट कोहली हैं।
उनकी खराब फॉर्म टीम के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है। कोहली पिछले तीन वनडे मैचों में कुल 5 रन ही बना सके। पिछले तीन वनडे मैचों में टीम इंडिया दो बार बांग्लादेश और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ी।
क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि इन दिनों कोहली का प्रदर्शन अपनी काबिलियत के अनुसार नहीं रहा। कोहली के इन तीन मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया को तीन में दो मैच गंवाने पड़े।