फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का एक सुपरस्टार बार-बार हो रहा फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के उस सुपरस्टार की, जो पिछले तीन वनडे में लगातार फ्लॉप रहा है और खामियाजे के रुप में टीम को तीनों बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। यह सुपरस्टार और कोई नहीं टीम इंडिया में वनडे टीम के उपकप्तान विराट कोहली हैं।
विज्ञापन


उनकी खराब फॉर्म टीम के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है। कोहली पिछले तीन वनडे मैचों में कुल 5 रन ही बना सके। पिछले तीन वनडे मैचों में टीम इंडिया दो बार बांग्लादेश और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ी।

क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि इन दिनों कोहली का प्रदर्शन अपनी काबिलियत के अनुसार नहीं रहा। कोहली के इन तीन मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया को तीन में दो मैच गंवाने पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली की कभी न भूलने वाली 3,1,1 की परफॉर्मेंस

टीम इंडिया के वनडे टीम के उपकप्तान विराट कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2015 से शुरू हुआ। हालांकि पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोकने तक स्थिति उनके अनुकूल रही। बात करते हैं कोहली के पिछले तीन वनडे मैचों की। वर्ल्ड कप 2015 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का मैच बांग्लादेश से था। इस मैच में कोहली 3 रन बनाकर चलते बने। हालांकि यह मैच टीम इंडिया जीतने में कामयाब रहा।

लेकिन आखिरी दो मैचों में टीम इंडिया को कोहली की खराब फॉर्म पर फजीहत झेलनी पड़ी। वर्ल्ड कप 2015 के ही दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन ही बना सके। टीम को उनके बल्ले से आग की उम्मीद थी जो नहीं हो सका और टीम वर्ल्ड कप के खिताब से दूर कर गई।

तीसरा मैच 18 जून का है, कोहली इस मैच में भी एक रन ही बना पाए। टीम इंडिया को इस मैच में भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कोहली के अलावा टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाज भी नहीं चले। लेकिन कोहली टीम में ऐसे बल्लेबाज माने जाते हैं जो विपरीत परिस्थितियों में मैच का रुख अपनी टीम की तरफ पलट देते है। बांग्लादेश में अभी दो मैच और खेले जाने है, कोहली के दो मौके हैं अपनी फॉर्म वापसी के साथ दबंगई दिखाने का।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें