फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम के भी किंग बने कोहली, एक पोस्ट से कमाते हैं मैच फीस के 22 गुना पैसे

Wed, 24 Jul 2019 08:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मैदान पर अपनी चुस्ती-फुर्ती, बल्लेबाजी में अपने रिकॉर्ड्स के लिए पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इसी के चलते वह इंस्टाग्राम पर भी काफी लोकप्रिय हैं। कोहली के 36 मिलियन (3.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Google
अब इसी लोकप्रियता को कोहली एक अलग स्तर तक ले जा चुके हैं। हाल ही में जारी हॉपरएचक्यू डॉट कॉम (इंस्टाग्राम शेड्यूल टूल) के मुताबिक, यह भारतीय कप्तान इंस्टाग्राम पर कमाई करने वाले खेल जगत की टॉप-10 हस्तियों में एकमात्र क्रिकेटर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
असल में विराट कोहली ‘इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर्स’ में आते हैं। यानी इंस्टाग्राम के जरिए फॉलोअर्स को प्रभावित करने वाले सेलेब्रिटी और इसलिए कोहली एक-एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए मोटी रकम हासिल करते हैं।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट एक मैच की फीस से 22 गुना पैसा एक इंस्टा पोस्ट के लेते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 1,96,000 डॉलर (1.35 करोड़ रुपये) मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में विराट 9वें नंबर पर हैं, जबकि टॉप पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। टॉप-3 पर फुटबॉलर्स का कब्जा है। रोनाल्डो के बाद ब्राजील के फुटबॉलर नेमार और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी    खेल    कमाई (एक पोस्ट से)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो    फुटबॉल    784000 पाउंड (6.73 करोड़ रु)
नेमार    फुटबॉल    580000 पाउंड (4.98 करोड़ रु)
लियोनल मेसी    फुटबॉल    521000 पाउंड (4.47 करोड़ रु)
डेविड बैकहम    फुटबॉल    287000 पाउंड (2.46 करोड़ रु)
लेब्रोन जेम्स    बास्केटबॉल    219000 पाउंड (1.88 करोड़ रु)
रोनाल्डिन्हो    फुटबॉल    206000 पाउंड (1.76 करोड़ रु)
गैरेथ बेल    फुटबॉल    175000 पाउंड (1.50 करोड़ रु)
इब्राहिमोविच   फुटबॉल    161000 पाउंड (1.38 करोड़ रु)
विराट कोहली    क्रिकेट    196000 पाउंड (1.35 करोड़ रु)
लुईस सुआरेज    फुटबॉल    148000 पाउंड (1.27 करोड़ रु)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें