फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट की बीमारी पर टीम इंडिया ने दी सफाई  

Sat, 17 Jun 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : SELF
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले से पहले शुक्रवार को खबर आई कि विराट कोहली की तबीयत खराब है और वह इलाज करवाने लंदन गए हैं। इस बात के सोशल मीडिया में वायरल होते है फैंस के बीच निराशा फैल गई और इस बात को लेकर अटकलें लगने लगीं कि विराट पाक के खिलाफ फाइनल मुकाबले में खेलने उतरेंगे या नहीं। 
विज्ञापन


इससे पहले कि यह खबर और ज्यादा फैलती टीम इंडिया ने इसका खंडन कर आधिकारिक बयान जारी किया। टीम इंडिया के मी़डिया मैनेजर गौरव सक्सेना ने बताया कि कोहली बीमार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके बीमार होने की खबरे पूरी तरह गलत हैं। 

विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक शानदार बल्लेबाजी की है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वह खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए थे। इसके अलावा वह अबतक नाबाद रहे हैं और चार मैचों की चार पारियों में 254 की औसत से 254 रन बना चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में विराट ने 96 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान सबसे कम मैचों में 8 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी विराट ने अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें