फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: विराट के जन्मदिन की तैयारी शुरू, पत्नी अनुष्का शर्मा ने प्लान किया सरप्राइज

Sat, 03 Nov 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार कप्तान विराट कोहली 5 नवंबर यानी अगले सोमवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगे। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों पिछले साल दिसंबर में हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए थे। यानी शादी के बाद विराट अपना पहला जन्मदिन मनाना जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे में अनुष्का विराट के इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। तभी 5 नवंबर का दिन सेलिब्रेट करने के लिए यह कपल मुंबई से बाहर जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
दरअसल, सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट से विरुष्का की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि विराट कोहली के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए यह कपल वेकेशन पर निकल गया है।

4 of 6
बता दें कि 4 नवंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज हो रही है। इस टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है। इसके ठीक बाद ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होना है, ऐसे में अनुष्का अपने हमसफर विराट का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए कुछ खास ही प्लान कर रही होगी।
विज्ञापन

5 of 6
फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है कि दोनों कहां जा रहे हैं, लेकिन इतना तय है कि दोनों अकेले में इस खास पल को यादगार बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके पहले विराट ने आईपीएल के दौरान अनुष्का का जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। मोमबत्ती और लो-लाइट में सजे इस कमरे के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए विराट ने एकबार फिर खुलेआम अपनी मोहब्बत का इजहार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें