इसके अलावा कपिल देव ने हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। देव ने कहा, 'मेरे ख्याल से भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मानसिकता के साथ गई है कि उसे कप जीतना है। अगर वह नहीं भी जीती तो चिंता की बात नहीं होगी क्योंकि मायने यह रखता है कि आप खेले कैसे। अगर टीम कम गलतियां करके अच्छा खेलती है, तो वह चैंपियन कहलाती है।'
यह पूछने पर कि क्या टीम इंडिया को कोचिंग देने के लिए रवि शास्त्री आदर्श व्यक्ति हैं? इस पर पूर्व कप्तान ने कहा, 'अगर कप्तान और टीम खुश है तो हम किसी पर सवाल क्यों खड़े करे? मुझे उन सवालों का जवाब देना सही नहीं लगता, जो संबंधित न हो। मुझे जवाब देना इसलिए भी पसंद नहीं क्योंकि नहीं पता कि क्या हो रहा है। अगर टीम खुश है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'