फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम तुसाद म्यूजियम में हमेशा-हमेशा के लिए पहुंचे विराट कोहली, VIDEO शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Wed, 06 Jun 2018 09:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। 6 जून से कप्तान कोहली अब हमेशा-हमेशा के लिए दिल्ली में ही रहेंगे। अगर यकीन नहीं हो रहा तो देखिए अगली स्लाइड में विराट का यह वीडियो, जो आपको हमारी बात पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर देगा।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट का स्टैच्यू लगने जा रहा है। बुधवार को उनके मोम के पुतले का अनवारण होगा। इसे लेकर विराट काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। विराट ने खुद ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 4
विराट ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो इसको लेकर कितने एक्साइटेड हैं। विराट ने लिखा, '6 जून आओ स्टैच्यू स्टैच्यू खेलें। मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर एक्साइटेड हूं।' इससे पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और लियोनेल मेसी की प्रतिमाएं पहले से ही म्यूजियम में मौजूद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कोहली को अर्जुन पुरस्कार, आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तीन पुरस्कार मिल चुके हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है। इसके पहले मैडम तुसाद म्यूजियम की ओर से विश्व विख्यात कलाकारों की एक टीम ने कोहली से मिलकर उनका नाप लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें