फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का छलका दर्द, बोले- बेहतर खेलकर मिली हार को पचाना बेहद मुश्किल

Wed, 24 Jul 2019 04:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर होने पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारत लौटने के बाद पहली बार इस पर बोला है। कोहली ने कहा कि वाकई जब कोई टीम वर्ल्ड कप में इस तरह से हारकर बाहर हो जाती है, तो इसे पचा पाना काफी मुश्किल होता है। कोहली ने कहा कि आप सोकर उठते हैं और सोचते हैं कि आपने ज्यादा कुछ गलत नहीं किया, लेकिन यह इस बात को स्वीकार करना होता है कि आप रेस से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कोहली ने कहा कि, जब आपको खुद पर भरोसा होता है कि आप बेहतर कर रहे हैं। आपके साथी खिलाड़ी भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं, लेकिन अचानक आपको इस बात का पता चलता है कि आप अच्छा नहीं कर रहे हैं। इस बात को स्वीकार करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि आप भी जानते हैं कि आपने ज्यादा गलतियां नहीं की जिससे आप टूर्नामेंट से बाहर हो जाएं।

 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार पर कप्तान कोहली ने कहा कि जब आप गलती करते हैं, तो आप उन गलतियों की जिम्मेदारी ले सकते हैं, लेकिन जब आप बाजी जीत रहे होते हैं, तब इस तरह की हार को पचा पाना काफी कठोर होता है।' टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2019 में प्रदर्शन शानदार रहा और टीम को लीग मैच में केवल एक में मेजबान इंग्लैंड के हाथों हार का समाना करना पड़ा था। विराट सेना अंकतालिका के शीर्ष पर काबिज थी।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली
विराट ने कहा कि, 'नियमितता और सफलता कुछ नहीं है, केवल चीजों को दिन-प्रतिदिन करने की बात है। यह काफी बोरियत भरा है और थोड़ा मुश्किल है।' वेस्टइंडीज दौरे पर जा रही टीम की कमान विराट कोहली संभालेंगे। इस दौरे के लिए नए चेहरों को चयन समिति ने मौका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें