फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टी-20 के लिए विराट ने भरी हैदराबाद की उड़ान, फ्लाइट में ली सेल्फी फैंस के साथ की शेयर

Wed, 04 Dec 2019 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली, केएल राहुल और शिवम दूबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह दिसंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला शुक्रवार (छह दिसंबर) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

विज्ञापन


इससे पहले भारतीय कप्तान कोहली ने मंगलवार को हैदराबाद की उड़ान भरते समय की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फ्लाइट में विराट के साथ सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और  युवा ऑलराउंडर शिवम दूबे नजर आ रहे हैं। विराट ने इस तस्वीर को अपने फैंस के साथ साझा की है।
 

दोनों टीमों के बीच दूसरा व तीसरा टी-20 क्रमशः आठ और 11 दिसंबर को होगा। टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद वन-डे  सीरीज की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे, जबकि वन-डे दोपहर के दो बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरा और सीरीज का आखिरी वन-डे क्रमशः 18 और 22 दिसंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें