जैनब ने इस इंटरव्यू के बाद विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपको हर दिन विराट कोहली के साथ बात करने या उनका इंटरव्यू लेने का मौका नहीं मिलता। वह बहुत ही शानदार इंसान हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि आईसीसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट में जल्द ही यह इंटरव्यू देखने को मिलेगा।
Women's IPL: एजीएम मीटिंग में महिला आईपीएल पर लगी मुहर, मार्च 2023 में होगा पहला सीजन
लय में लौट चुके हैं विराट
पिछले टी20 विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में विराट ने शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन किसी दूसरे बल्लेबाज ने उनकी मदद नहीं की थी और भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी। पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी ने ही इस लक्ष्य का पीछा कर लिया था। इसके बाद विराट कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन इसी साल एशिया कप में उन्होंने फॉर्म में वापसी की और अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया। अब कोहली से पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद होगी।