फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Video: भरत की गलती से रन आउट होने से बचे विराट, घूरकर देखा और बिना कुछ बोली ही दे दी नसीहत

Mon, 13 Mar 2023 12:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में 186 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने चार खिलाड़ियों के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। उनके शानदार स्कोर के चलते भारतीय टीम को पहली पारी में 91 रन की बढ़त मिली।
 
विज्ञापन
विराट कोहली और श्रीकर भरत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने अपना 28वां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने 186 रन की शानदार पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट में कोहली के बल्ले से 1205 दिन बाद शतक निकला। इस में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने चार खिलाड़ियों के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। वह, पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए। इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत और अक्षर पटेल के साथ 50 रन से ज्यादा की साझेदारी की। 
विज्ञापन


श्रीकर भरत और विराट कोहली के बीच पांचवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हुई। भरत ने 44 रन बनाए और कोहली का बखूबी साथ दिया। हालांकि, इन दोनों की साझेदारी के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब कोहली को भरत पर गुस्सा आ गया। 



चौथे दिन भारतीय पारी के 134वें ओवर के दौरान कोहली ने टॉड मर्फी की गेंद पर शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, भरत ने रन लेन से मना कर दिया और पूर्व कप्तान ने समय के साथ क्रीज पर वापसी की। इससे कोहली नाराज हो गए क्योंकि उन्हें चिल्लाते हुए और भरत को गुस्से से भरी निगाह से देखते हुए पाया गया, क्योंकि भरत के इस फैसले से टीम इंडिया का एक महत्वपूर्ण विकेट गिर सकता था।
विज्ञापन


विराट कोहली ने रविवार को 186 रन बनाकर तीन साल में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया, जिससे भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार जीत का मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच की पहली पारी में 480 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त ली। चौथे दिन कोहली के रूप में ही भारत का आखिरी विकेट गिरा। इस पारी में भारत के नौ विकेट ही गिरे, क्योंकि श्रेयस अय्यर चोट की वजह से बल्लेबाजी नहीं कर सके। 

अहमदाबाद में चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया कि विराट कोहली अपनी शानदार पारी के दौरान बीमार थे, लेकिन उन्होंने इसका असर अपने खेल पर नहीं आने दिया। चौथे दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर बल्लेबाजी की। नाइट वॉचमैन के रूप में पारी की शुरुआत करने वाले मैथ्य कुह्नमैन ने कोई रन नहीं बनाया। वहीं, ट्रेविस हेड ने तीन रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 180 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा चोटिल होने की लजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें