फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने लिखी कामयाबी की नई इबारत, बतौर कप्तान धोनी-पोटिंग को छोड़ा पीछे

Mon, 20 Jan 2020 07:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बंगलूरू में खेले जा रहे निर्णायक वन-डे में अपनी कामयाबी की एक और नई इबारत लिखी। वह वन-डे में बतौर कप्तान सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने धोनी और पोंटिंग समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने 22.3 ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौके के साथ यह खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इसके लिए उन्होंने 82 पारियों का सहारा लिया। इस मामले में विराट ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग समेत कई दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
एमएस धोनी ने बतौर कप्तान सबसे तेज 5000 रन बनाने के लिए 127 पारियों का सहारा लिया था, जबकि ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 131 पारियों में यह कमाल किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
ग्रीम स्मिथ - फोटो : asianage
वहीं, इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ चौथे स्थान पर हैं। स्मिथ ने 135 तो सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान सबसे तेज पांच हजार रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें