फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: टीम इंडिया को ले डूबी कप्तान कोहली की ये दो गलतियां, जिंदगी भर रहेगा मलाल

Thu, 22 Nov 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। बुधवार को ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने चार रन से शिकस्त दी। मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई तो बल्लेबाज भी बेरंग नजर आए।

AUSvIND: मैक्सवेल से पिटाई होते ही बदनाम हुए क्रुणाल पांड्या, बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड
विज्ञापन

2 of 8
टीम को अपने प्रदर्शन से उत्साहित करने वाले कप्तान कोहली में भी वह बात नहीं थी, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। पहले फिल्डिंग में एक बड़ी चूक और फिर बल्लेबाजी में गैरजिम्मदेराना खेल न सिर्फ भारतीय टीम की हार का कारण बना बल्कि खुद कप्तान भी इससे निराश होंगे।
विज्ञापन

3 of 8
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने के बाद विराट कोहली ने कैच टपका दिया। ऑस्ट्रेलियाई पारी का चौथा ओवर फेंक रहे जसप्रीत बुमराह को सफलता मिलते-मिलते रह गई। पहली गेंद को फिंच ने कवर एरिया में उछाल दिया, शॉर्ट कवर में फील्डिंग कर रहे विराट कैच पकड़ नहीं पाए।

4 of 8
उस आसान कैच को छोड़कर विराट भी असहज दिखे। फिंच उस वक्त 6 रन पर खेल रहे थे। आखिरकार वह 24 गेंदों में 27 रन बनाकर कुलदीप यादव के शिकार हुए। खलील अहमद ने बैकवर्ड प्वाइंट पर वह कैच लपका।
विज्ञापन

5 of 8
इसके बाद डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत को 17 ओवर्स में 174 रन का विशाल लक्ष्य मिला। बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा थी। पहले 'हिटमैन' रोहित शर्मा फेल हुए। केएल राहुल ने एक बार फिर निराश किया। अब दुनिया भर की निगाहें एक बार फिर 'रिकॉर्डमशीन' कोहली की ओर थी।
विज्ञापन

6 of 8
किंग कोहली से यहीं मैच की दूसरी और बड़ी गलती हो गई। भारतीय टीम 10 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 93 रन बना चुका था। अब जीत के लिए 42 गेंदों में 81 रन की दरकार थी। शिखर धवन 65 और कप्तान विराट कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर थे। तभी एडम जंपा एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए।
विज्ञापन

7 of 8

लय में नजर न आ रहे विराट को आखिरकार जंपा ने अपना शिकार बनाया। वे महज 4 रन बनाकर जंपा की गेंद पर क्रिस लिन को कैच थमा बैठे। इसी के साथ भारत ने 94 रनों के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया। यहां से भारतीय टीम अंत तक उबर नहीं पाई।

विज्ञापन

8 of 8

टी-20 दौरे की शुरुआत से पहले वे कह चुके थे कि उनकी टीम ने इंग्लैंड के निराशाजनक दौरे के दौरान कुछ बड़ी गलतियां की थी और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें नहीं दोहरायां जाएगा। ऐसे में इन दोनों गलतियों को भूलाकर भारतीय कप्तान शुक्रवार को होने वाले दूसरे मुकाबले से जीत की पटरी पर लौटेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें