फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border Gavaskar Trophy: विराट कोहली के लिए काल के समान हैं कंगारू कप्तान कमिंस, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

Mon, 06 Feb 2023 08:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली का रिकॉर्ड पैट कमिंस के खिलाफ बेहद खराब है। टेस्ट में कमिंस के खिलाफ उनका औसत 17 से भी कम है। वह 10 पारियों में पांच बार कमिंस का शिकार बने हैं। 
 
विज्ञापन
पैट कमिंस कोहली के लिए बड़ी चुनौती हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार है, लेकिन इस सीरीज में उनके लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए पैट कमिंस सबसे बड़ा खतरा होंगे। कमिंस के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब है और टेस्ट क्रिकेट में उनका हालिया फॉर्म भी अच्छा नहीं है। 
विज्ञापन


विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से वह कोई मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। 2020 की शुरुआत के बाद से खेले गए 20 टेस्ट में, कोहली ने छह अर्द्धशतक लगाए हैं और 79 उनका सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, कमिंस के खिलाफ 10 पारियों में विराट छह बार आउट हुए हैं और उनका औसत सिर्फ 16.4 का है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड शानदार
विराट कोहली के लिए राहत की खबर यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। कंगारू टीम के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों में, कोहली ने 1682 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं। ऐसे में कोहली उम्मीद करेंगे कि एक बार फिर वह पुराने अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुलाई करें। कमिंस के अलावा नाथन लियोन भी विराट के लिए बड़ा खतरा होंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खासी परेशानी हुई थी और चार पारियों में वह सिर्फ 45 रन बना पाए थे। भारतीय पिच में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और नाथन लियोने विराट को परेशान कर सकते हैं।

कमिंस के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद खराब है। विराट ने 10 टेस्ट पारियों में कमिंस का सामना किया है और पांच बार आउट हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट में कमिंस की कुल 247 गेंद खेली हैं और सिर्फ 82 रन बना पाए हैं। इस कंगारू गेंदबाज के खिलाफ कोहली का स्ट्राइक रेट 33.19 और औसत 16.4 का है। हालांकि, भारतीय पिच में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। वहीं, कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं और तब तक गेंद थोड़ी पुरानी हो जाती है। ऐसे में कोहली के लिए राहत की बात होगी कि उन्हें कमिंस का ज्यादा सामना नहीं करना होगा। हालांकि, नाथन लियोन के खिलाफ कोहली की कड़ी परीक्षा होना तय है।
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच तारीख जगह समय
पहला टेस्ट 9-13 फरवरी नागपुर सुबह 9:30 बजे
दूसरा टेस्ट 17-21 फरवरी दिल्ली सुबह 9:30 बजे
तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च धर्मशाला सुबह 9:30 बजे
चौथा टेस्ट 9-13 मार्च अहमदाबाद सुबह 9:30 बजे

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एस भरत, ईशान किशन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें