टीम इंडिया और
दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन पहले बारिश और फिर खराब रोशनी की भेट चढ़ गया। हालांकि जब खेल बारिश रुकने के बाद शुरू हुआ तो महज 5 ओवर का खेल अभी हुआ ही थी कि अंपायरों ने मैच को खराब रोशनी की वजह से रोक दिया।
अंपायरों के इस फैसले के बाद
टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली मैदान से भागते हुए मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पास जाकर अपनी नाराजगी वक्त करते हुए दिखाई दिए।
कोहली जानते थे कि अभी पिच पर बारिश हुई है और मौसम में नमी का फायदा उनके तेज गेंदबाजों को मिलेगा, लेकिन अंपायरों ने उनकी इस रणनीति को अमल में आने से पहले ही मैच को रोक दिया।
बता दें कि टीम इंडिया बीते 25 साल से दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के सपने देख रही है और इस बार यह सपना कोहली पूरा करने के इरादे से आए हैं और यह उनके लिए 'करो या मरो' वाला है। अगर भारत यह टेस्ट नहीं जीत पाते हैं तो उनका यह सपना और लंबा हो जाएगा।
बता दें कि इस मैच में कोहली ने अपनी पारी में 153 रन की पारी खेली और टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ा। हालांकि वो द. अफ्रीका की 335 रन की ट्रेल को नहीं उतार पाए और पूरी टीम 307 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक द.अफ्रीका ने 118 रन की बढ़ बना ली है। फिलहाल क्रीज पर एबी डीविलियर्स 50* और डीन एल्गर 36* रन पर नाबाद हैं।