फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Dance: स्लिप में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली ने नाटू-नाटू गाने पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

Sat, 18 Mar 2023 11:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में विराट कोहली नाटू-नाटू गाने पर डांस करने लगे। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत लिया है और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्ले के साथ इस मैच में कोई कमाल नहीं कर पाए, लेकिन अपने डांस की वजह से वे मैच के दौरान चर्चा में बने रहे। 
विज्ञापन


इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने नाटू-नाटू गाने पर डांस किया। फैंस को कोहली का डांस करना बहुत पसंद आया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ऑस्कर में आरआरआर की सफलता के बाद से नाटू-नाटू गाने की लोकप्रियता आसमान छू गई है। एक क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के बावजूद, स्लिप में फील्डिंग करते समय कोहली के दिमाग में नाटू-नाटू गाना बज रहा था। यही वजह है कि कोहली मैदान में ही इस गाने का हुक स्टेप करने लगे। 
विज्ञापन




फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की पीरियड एक्शन ब्लॉकबस्टर "आरआरआर" ने "नाटू-नाटू" के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अकादमी पुरस्कार जीता है। नाटू-नाटू पहला भारतीय गाना है, जिसने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया है। 

मैच में क्या हुआ?
भारतीय टीम इस मुकाबले में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरी और हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज की अगुआई में शानदार प्रदर्शन किया। सिराज और शमी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि जडेजा को दो और कप्तान हार्दिक और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 81 रन मिशेल मार्श ने बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गई। 

189 रन पर पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब थी। 39 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद लोकेश राहुल ने कप्तान हार्दिक के साथ 44 रन की साझेदारी कर भारत को संभाला। हार्दिक 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी कर 39.5 ओवर में भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई। राहुल 75 और जडेजा 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें