फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Dance Video: दबाव के बावजूद मस्ती में नजर आए विराट कोहली, शिखर धवन के पास बैठ किया डांस

Fri, 21 Jan 2022 07:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने अपना मस्त-मौला अंदाज जरूर दिखाया। कोहली मैच के दौरान शिखर धवन के बगल में बैठकर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली के प्रशंसक उनके 71वें शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विराट ने 790 दिन पहले अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। उन्होंने 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर शतकीय पारी खेली थी। विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने अपना मस्त-मौला अंदाज जरूर दिखाया। 
विज्ञापन


शतक नहीं लगा पा रहे कोहली लगातार दबाव में हैं। पिछले महीने वनडे की कप्तानी से उन्हें बर्खास्त किया गया था। उसके बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हार गई। फिर उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ दी। इन सब घटनाओं के बावजूद कोहली मस्ती करते दिखे। 

कोहली मैच के दौरान शिखर धवन के बगल में बैठकर डांस कर रहे थे। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पार्ल के बोलैंड पार्क में कोहली खाता भी नहीं खोल सके। वे पांच गेंदों का सामना ही कर सके। केशव महाराज की गेंद पर एक खराब शॉट खेलकर विपक्षी टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा को आसान कैच थमा बैठे।
विज्ञापन


विराट मैदान पर अपना गुस्सा जाहिर तो करते ही है, लेकिन मस्ती करने कोई भी मौका नहीं छोड़ते। कोहली की तरह शिखर धवन भी मैदान पर कई बार हंसी-मजाक करते देखे जा चुके हैं। इस बार दोनों ने साथ बैठकर मस्ती की। कोहली उनकी किसी बात को सुनकर डांस कर रहे थे तो धवन मुस्कुराते हुए उन्हें देख रहे हैं। इस भारतीय ओपनर बल्लेबाज के बगल में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी बैठे थे।



कोहली करो या मरो मैच शून्य पर आउट कर 31 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खाता नहीं खोल पाए। वनडे में वे 14वीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं, पहली बार किसी स्पिनर की गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए। पहले से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट सचिन तेंदुलकर (34 बार) हुए हैं। उनके बाद वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली का नंबर है। दोनों बल्लेबाज 31-31 बार खाता नहीं खोल सके। सौरव गांगुली 29 और युवराज सिंह 26 बार शून्य पर आउट हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें