बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते बुधवार को रोहित शर्मा को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान घोषित किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के इस फैसले के बाद कई लोगों को हैरानी हुई। रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह लेंगे। कोहली ने 2021 टी-20 विश्व कप से पहले पुष्टि की थी कि वह कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए देते हुए सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। विश्व कप के बाद विराट ने वैसा ही किया जिसके बाद रोहित शर्मा को टी-20 की कप्तानी सौंपी गई थी।
राजकुमार शर्मा को हुई हैरानी
बीसीसीआई द्वारा विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने की घोषणा कई लोगों के लिए आश्चर्यचकित करने वाली थी। क्योंकि कोहली ने अपने बयान में विशेष रूप से उल्लेख किया था कि वह एकदिवसीय और टेस्ट में टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक थे। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी इस अचानक घोषणा से भी हैरान थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि चयनकर्ताओं को फैसला लेने से पहले कोहली के साथ स्पष्ट होना चाहिए था जब उन्होंने टी-20 से टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दिया था।
विराट का फोन बंद है
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं विराट कोहली से अभी तक बात नहीं कर पाया हूं, कुछ कारणों के चलते उनका फोन बंद है, लेकिन जहां तक मेरी राय है उन्होंने विशेष रूप से टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और चयनकर्ताओं को उन्हें सीधे सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों से हटने के लिए कहना चाहिए था, या बिल्कुल भी नहीं हटना चाहिए था।
सौरव गांगुली के बयान से हैरान हैं राजकुमार शर्मा
विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कप्तानी में बदलाव पर सौरव गांगुली की हालिया बयानों पर हैरानी जताई है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा था कि बोर्ड ने कोहली से अनुरोध किया था कि वह टी-20 से कप्तान के रूप में पद न छोड़ें। राजकुमार शर्मा ने कहा, मैंने हाल ही में सौरव गांगुली के बयानों को पढ़ा कि उन्होंने कोहली को टी-20 से कप्तानी से हटने के लिए नहीं कहा था, मुझे ऐसा कुछ याद नहीं है। यह बयान मेरे लिए हैरान करने वाला था। शर्मा ने आगे चयन समिति से निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता रखने की बात कही। उन्होंने कहा, चयन समिति निर्णय के पीछे कोई कारण नहीं बताती है, हमें नहीं पता कि प्रबंधन या बीसीसीआई या चयनकर्ता क्या चाहते हैं, कोई स्पष्टीकरण नहीं है, कोई पारदर्शिता नहीं है।