बदलते दौर के साथ सोशल मीडिया भी सशक्त रूप से उभरा है। पहले जहां इसका इस्तेमाल सिर्फ फोटो, वीडियो पोस्ट करने के लिए किया जाता था तो अब इसका इस्तेमाल कमाई के मकसद भी किया जाता है। कई कंपनियां अपने ब्रैंड के विज्ञापन के लिए एक्टर्स, मॉडलों और खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा ले रही हैं। बदले में इन सेलिब्रिटीज को मोटी रकम दी जा रही है।
दरअसल, अलग-अलग कंपनियां इन स्टार्स को इंस्टाग्राम पर अपने प्रोडक्ट्स इंडोर्स करने की खातिर पैसे देते हैं। इसके लिए ये स्टार फीस चार्ज करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पोस्ट शेड्यूल करने वाले प्लेटफॉर्म HopperHQ ने 2018 में इंस्टाग्राम पोस्ट से मोटी कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। जहां टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम स्पोर्ट्स रिच लिस्ट (समृद्ध सूची) में नौवां स्थान हासिल किया है। ओवरऑल लिस्ट में वह 17वें स्थान पर है।
विज्ञापन
3 of 5
इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल HopperHQ.com की सूची के मुताबिक- कोहली, जिनके इंस्टाग्राम पर 23.2 मिलियन फॉलोअर्स (2,32,12,898) हैं, अपने एक प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट से 120,000 अमेरिकी डॉलर ( लगभग 81 लाख रुपये) कमाते हैं।
4 of 5
इसी के साथ उन्होंने अमेरिकी बास्केटबॉल सुपरस्टार स्टीफन करी और रिटायर्ड पेशेवर मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर को पछाड़ दिया। इस सूची में फुटबॉल के मेगास्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ऊपर हैं, जबकि ब्राजीली फुटबॉलर नेमार दूसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो के प्रबल प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं।