फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 रन बनाते ही विराट कोहली ने की रोहित शर्मा की नकल, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 15 Jan 2018 09:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : File
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में फेल होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सेंचुरियन में 153 रन की पारी खेलकर और अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने इस पारी में 217 गेंदों पर 15 चौके जड़े। 
विज्ञापन


कोहली की कप्तानी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया पहली पारी में 300 के पार पहुंच सकी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 28 रन की बढ़ लेने में कामयाब रही।  

कोहली की इस पारी 150 रन की पारी में एक खास बात यह देखने को मिली की, जब उन्होंने अपने 150 रन पूरे किए तो उन्होंने अपने गले में पहनी सगाई की अंगूठी निकाल कर चूमा और इस तरह उन्होंने बताया कि इस पारी में उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को याद किया। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा ने भी श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाने के बाद अपनी पत्नी की ओर देखकर अपनी उंगली चूमने का इशारा किया था। जिस दिन रोहित ने दोहरा शतक लगाया था, उसी दिन उनकी शादी की भी सालगिरह थी। ऐसे में माना जा सकता है कि रोहित की तरह कोहली भी अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। 
विज्ञापन


ये देखिए वीडियो- 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें