इसके बाद सिर्फ ग्रीम स्मिथ ही उनके रिकॉर्ड के थोड़े करीब आए थे लेकिन वो इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। अब विराट सोबर्स के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 178 रन पीछे हैं।
इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर सिर्फ चार खिलाड़ियों ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। ग्राहम गूच, सर गैरी सोबर्स, ग्रीम स्मिथ और डेविड गॉवर ही इंग्लैंड की धरती पर कप्तान के तौर पर 700 से ज्यादा रन बनाने में सफल हो पाए थे। विराट अगर पांचवें टेस्ट मैच में 156 रन बना लेते हैं तो वो इंग्लैंड की धरती पर 700 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें कप्तान बन जाएंगे।
दुनिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन भी इस आंकड़े को छूने में कामयाब नहीं हो पाए थे। विराट फिलहाल कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर मौजूद हैं।