फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा खतरा होंगे विराट कोहली, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड

Wed, 15 Mar 2023 04:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस फॉर्मेट में कंगारू टीम के खिलाफ आठ शतक लगा चुके हैं और इस सीरीज में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में विराट कोहली के आंकड़े शानदार हैं। कोहली ने तीन टीमों के खिलाफ वनडे में 2000 से अधिक रन बनाए हैं। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के अलावा इस सूची में तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया का है। कंगारु टीम के खिलाफ कोहली ने 43 मैचों में 54.81 की औसत से 2083 रन बनाए हैं, जबकि उनके करियर का औसत 57.69 है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ आठ शतक बनाए हैं, जो 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सचिन तेंदुलकर के नौ शतक से एक पीछे है। विराट इसी सीरीज में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का औसत 59.95 का है, उन्होंने 23 मैचों में पांच शतकों के साथ 1199 रन बनाए हैं। कोहली ने भारत में 107 वनडे मैच खेले हैं जहां उन्होंने 58.87 की औसत से 5358 रन बनाए हैं, जिसमें 21 शतक उनके नाम हैं।

लय में लौट चुके हैं विराट
कोहली को रोकने के लिए स्टीव स्मिथ की टीम को आगामी सीरीज के लिए खास तैयारी करनी होगी। कोहली ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ चटग्राम में शतक लगाया था और वनडे में तीन साल बाद शतक का सूखा खत्म किया था। अब वह अपनी लय में लौट चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली का प्रदर्शन लाजवाब था। उन्होंने तीन मैचों में नाबाद 166 के शीर्ष स्कोर के साथ 141.50 की औसत से 283 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लाप हुए थे कोहली
इसी सीरीज में 34 वर्षीय कोहली ने तेंदुलकर के घर में सबसे अधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। कोहली ने घर में 21 वनडे शतक बनाए हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह कुछ खास नहीं कर पाए और 18.33 की औसत से 55 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह आंकड़े राहत की बात हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
कोहली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अंतिम टेस्ट में 186 रन बनाने के साथ लय में आ गए हैं। वह नवंबर 2019 से सितंबर 2022 तक लगभग तीन वर्षों तक कोई शतक नहीं बना पाए थे, लेकिन पिछले छह महीने में वह चार शतक लगा चुके हैं।

एडम जाम्पा पर कोहली को रोकने की जिम्मेदारी
मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। हालांकि, कोहली को रोकने की जिम्मेदारी एडम जम्पा पर होगी। वनडे में जम्पा ने कोहली को 16 पारियों में पांच बार और टी20 तीन बार आउट किया है। इसलिए, अगर कोहली के क्रीज पर आते ही स्टीव स्मिथ ने एडम जम्पा को गेंदबाजी सौंपी तो हैरानी वाली बात नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें