फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान कोहली के निशाने पर ये दो ‘विराट’ रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ रचेंगे इतिहास!

Sun, 29 Jul 2018 02:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सामने 1 अगस्त से इंग्लैंड की नई चुनौती होगी। पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम, एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम को सीरीज फतह कराने के साथ-साथ विराट कोहली की कप्तान के तौर पर भी परीक्षा होगी। साथ-साथ दो रिकॉर्ड भी कप्तान कोहली का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

विज्ञापन


2014 से लेकर अब तक 35 टेस्ट मैचों में भारत की कमान संभाल चुके कोहली ने 21 मैच जीते जबकि 5 में उसे हार मिली। टीम के 9 मैच ड्रॉ रहे। इस तरह यदि भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों की बात की जाए तो विराट सौरव गांगुली (21 जीत) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

गांगुली की कप्तानी में भारत ने 49 टेस्ट मैच में से 21 जीत दर्ज की जबकि 13 में उसे हार मिली। इस सूची में महेंद्रसिंह धोनी 60 टेस्ट मुकाबलों में से 27 जीत के साथ पहले क्रम पर है। यदि इस सीरीज में विराट अपनी कप्तानी में एक भी टेस्ट जीत लेते हैं तो वह 22 जीत के साथ सौरव गांगुली को पछाड़ कर भारत के दूसरे सफल टेस्ट कप्तान बन जाएंगे।

विज्ञापन

भारत के तीन सबसे सफल टेस्ट कप्तान

  1. महेंद्रसिंह धोनी 60 टेस्ट मैचों में 27 जीत
  2. सौरव गांगुली 49 टेस्ट मैचों में 21 जीत
  3. विराट कोहली 35 टेस्ट मैचों में 21 जीत
विज्ञापन

कुक के रिकॉर्ड पर निगाहें :

- फोटो : dailymail
कोहली यदि 5 टेस्ट की सीरीज में टीम को दो मैच में जीत दिला देते हैं तो वे भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। विराट की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट मैच जीत चुकी है।

इन दो देशों के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक के नाम दर्ज है। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच जीते हैं। कुक की अगुआई में इंग्लैंड ने भारत को उसी के घर में 2012 में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था।

इसके बाद कुक ने अपने घर में 2014 की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 से जीत दिलाई थी। यदि विराट के नेतृत्व में भारत ने इस सीरीज में 2 मैच जीते तो वे कुक को पीछे छोड़ इस मामले में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें