फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsAUS: विराट कोहली आज रचेंगे इतिहास, महज 22 रन बनाते ही तोड़ेगे विश्व रिकॉर्ड

Tue, 05 Mar 2019 01:17 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

नागपुर में होने वाले दूसरे मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में 158 पारियों में 8978 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन


अगर वह अगली 44 पारियों में 22 रन बनाने में सफल रहते हैं तो कप्तान के तौर पर सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि संभावना यही है कि वह नागपुर वनडे में ही ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

कप्तान के तौर पर सबसे तेज 9000 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। पोंटिंग ने 324 मैच की 203 पारियों में कप्तानी करते हुए 41 शतक की मदद से 15440 रन बनाए हैं। वैसे इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी कोहली के पास 44 पारियां हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए कप्तान कोहली ने 46 टेस्ट में 4515 रन, 64 वन-डे में 3857 रन और 22 टी-20 में 606 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 35 शतक (18 टेस्ट और 17 वनडे) निकले हैं।

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 220 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे। वैसे उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में 286 मैचों में कप्तानी करते हुए 33 शतक के बूते 14878 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें