फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बने नंबर 1, तोड़ दिया जावेद मियांदाद का 26 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 11 Aug 2019 07:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रविवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दूसरे मुकाबले में विराट ने 19 रन बनाते ही पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

विज्ञापन

2 of 4
विराट-मियांदाद - फोटो : अमर उजाला
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट ने तेजी से रन बनाते हुए 19 रनों का आंकड़ा पार कर लिया और उसी के साथ उन्होंने जावेद मियांदाद के 26 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली अब पाकिस्तान के जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
virat kohli
मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 पारियों में 1930 रन बनाए थे और अब विराट ने अपनी 35वीं पारी में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट ने इस दौरान सात शतक की मदद से 71 की औसत से सर्वाधिक रन बनाए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें