फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Bowling: इस विश्व कप में विराट कोहली ने दूसरी बार की गेंदबाजी, शुभमन गिल ने भी थामी गेंद

Sun, 12 Nov 2023 08:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी गेंदबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने सिर्फ तीन गेंदें की थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने पूरा स्पेल किया और विकेट भी लिया।
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे और 410 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 51 रन की पारी खेली, लेकिन अपने 50वें वनडे शतक से चूक गए। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल ने शतकीय पारियां खेलीं। हालांकि, विराट ने इस मैच में गेंद के साथ भी योगदान दिया। 
विज्ञापन


कोहली नीदरलैंड की पारी के 23वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अपने स्पेल के दूसरे ओवर में उन्होंने विपक्षी कप्तान चार्ल्स एडवर्स्ड को आउट भी किया। इस विश्व कप में कोहली दूसरी बार गेंदबाजी करते नजर आए। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी की थी। उस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ तीन गेंदें की थी और हार्दिक का ओवर पूरा किया था।
 

इस मुकाबले में कोहली ने पूरा स्पेल किया। उन्होंने पहले ओवर में सात रन दिए, लेकिन आखिरी गेंद में जो चौका आया था, वह बाहरी किनारे से था। अगर स्लिप होती तो विराट को विकेट मिलता। हालांकि, अगले ओवर में कोहली ने इसकी कमी पूरी की और ओवर की तीसरी गेंद में विकेट भी ले लिया। यह उनके वनडे करियर का पांचवां विकेट था। 
विज्ञापन


कोहली का गेंदबाजी करना बंगलूरू के फैंस को बेहद पसंद आया। जैसे ही कोहली गेंदबाजी के लिए आए तो पूरा मैदान गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने विकेट लिया तो सभी फैंस जश्न में डूब गए। कोहली की गेंदबाजी भारत के लिए अहम है, क्योंकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में किसी गेंदबाज के चोटिल होने पर टीम इंडिया मुश्किल में फंस सकती है। कोहली नेट में भी काफी गेंदबाजी करते देखे गए हैं। विराट कोहली के बाद शुभमन गिल ने भी इस मैच में गेंदबाजी की। भारतीय बल्लेबाजों का गेंदबाजी न करना टीम के लिए चिंता का विषय रहा है, लेकिन रोहित-द्रविड़ की जोड़ी इस कमजोरी को दूर करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें