फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Birthday: टेस्ट और वनडे ही नहीं, टी20 में भी कोहली का जलवा, विराट के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड्स

Sat, 05 Nov 2022 10:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 वर्ल्ड कप में कोहली ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। विराट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने चार पारियों में 220 की औसत से 220 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : Kolkata Knight Riders
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार (पांच नवंबर) को 34 साल के हो गए। वह फिलहाल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। विराट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने चार पारियों में 220 की औसत से 220 रन बनाए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन पारी खेलकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। फिर नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ क्रमश: नाबाद 62 और नाबाद 64 रन बनाए।
विज्ञापन


विराट सिर्फ इस टूर्नामेंट में ही नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे के साथ-साथ टी20 में भी कई रिकॉर्ड हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको कोहली के कुछ खास रिकॉर्ड के बता रहे हैं...

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 34 की उम्र में सचिन से पांच शतक पीछे हैं विराट, 2028 तक हर साल पांच सैकड़े लगाए तो रचेंगे इतिहास
  • टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक 1065 रन।
  • वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन।
  • टी20 में सबसे ज्यादा सात प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड।
  • टी20 में सबसे ज्यादा 15 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड।
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक 3932 रन।
  • टी20 में 53.13 का उच्चतम करियर औसत।
  • टी20 में सबसे तेज 81 पारियों में 3000 रन।
  • वनडे में में एक टीम (वेस्टइंडीज) के खिलाफ सर्वाधिक नौ शतक।
  • टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 37 अर्धशतक।
  • टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 68 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड।
  • टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 40 मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी।
  • वनडे में भारत के लिए सफल रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा 26 शतक।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Birthday: 34 साल के हुए किंग कोहली, जानें विराट के लिए कितने मुश्किल रहे तीन साल, कैसे की वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें